Previous Year Question
‘स्वाधार’ योजना किसके लिए है?
विशिष्ट पहचान के लिए
पुरुषों के स्वरोजगार के लिए
कठिन परिस्थितियों में महिलाओं के लिए
वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामुदायिक गृह
Correct Answer: C
Detailed Solution
स्वाधार (Swadhar) योजना भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा ऐसी महिलाओं के लिए शुरू की गई थी, जो कठिन परिस्थितियों में हों और जिनके पास पारिवारिक या सामाजिक सहायता उपलब्ध न हो।
यह योजना 2001-02 में प्रारम्भ की गई थी। इसके लाभार्थियों में विशेष रूप से ऐसी महिलाएँ शामिल थीं—
परिवार द्वारा छोड़ी गई निराश्रित विधवाएँ,
जेल से रिहा ऐसी महिलाएँ जिनके पास पारिवारिक सहायता न हो,
प्राकृतिक आपदा से बेघर हुई महिलाएँ,
trafficking से बचाई गई महिलाएँ एवं लड़कियाँ,
यौन अपराधों की पीड़ित महिलाएँ,
आतंकवादी हिंसा से प्रभावित और सहायता-विहीन महिलाएँ,
तथा अन्य women in difficult circumstances।
योजना का उद्देश्य केवल shelter देना नहीं था। इसके अंतर्गत आश्रय, भोजन, वस्त्र, स्वास्थ्य देखभाल और counselling के साथ-साथ शिक्षा, जागरूकता, skill upgradation और सामाजिक-आर्थिक पुनर्वास की व्यवस्था भी की गई थी।
वर्तमान स्थिति
बाद में Swadhar Greh के रूप में यह व्यवस्था आगे चली। वर्तमान Mission Shakti के अंतर्गत Swadhar Greh और Ujjawala Homes को मिलाकर “Shakti Sadan” बनाया गया है। Shakti Sadan कठिन परिस्थितियों एवं distress में रहने वाली महिलाओं, जिसमें trafficked women भी शामिल हैं, के लिए integrated relief and rehabilitation home है।