Previous Year Question
निम्नलिखित में से कौन भारत के राष्ट्रपति के निर्वाचन हेतु निर्वाचक गण में सम्मिलित नहीं है ?
A.
लोक सभा के निर्वाचित सदस्य
B.
राज्य सभा के निर्वाचित सदस्य
C.
राज्यों की विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य
D.
राज्यों की विधान परिषदों के निर्वाचित सदस्य
Correct Answer: D
Detailed Solution
संविधान के अनुच्छेद 54 के अनुसार राष्ट्रपति का निर्वाचन एक Electoral College द्वारा किया जाता है, जिसमें संसद के दोनों सदनों के निर्वाचित सदस्य तथा राज्यों की विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य सम्मिलित होते हैं। दिल्ली और पुडुचेरी की विधान सभाओं के निर्वाचित सदस्य भी इसमें सम्मिलित होते हैं।
इसमें राज्य विधान परिषदों के सदस्य सम्मिलित नहीं होते। इसी प्रकार संसद के नामित सदस्य भी राष्ट्रपति के निर्वाचन में मतदान नहीं करते, क्योंकि अनुच्छेद 54 केवल निर्वाचित सदस्यों को सम्मिलित करता है।