Previous Year Question
कर्क रेखा निम्नलिखित में से किन राज्यों से होकर गुजरती है ?
नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए :
गुजरात
छत्तीसगढ़
उत्तर प्रदेश
झारखण्ड
कूट :
1, 2 और 4
1, 2, 3 और 4
1, 3 और 4
2, 3 और 4
Correct Answer: A
Detailed Solution
कर्क रेखा (Tropic of Cancer) 23°30′ उत्तरी अक्षांश पर स्थित है और भारत के मध्य भाग से होकर गुजरती है।
भारत में कर्क रेखा कुल 8 राज्यों से गुजरती है। पश्चिम से पूर्व उनका क्रम है—
गुजरात → राजस्थान → मध्य प्रदेश → छत्तीसगढ़ → झारखण्ड → पश्चिम बंगाल → त्रिपुरा → मिजोरम।
भारत का Standard Meridian 82°30′ E उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के निकट से गुजरता है, जबकि Tropic of Cancer 23°30′ N उत्तर प्रदेश से नहीं गुजरती।
कर्क रेखा भारत को लगभग दो बराबर भागों में विभाजित करती है। इसके दक्षिण का बड़ा भाग उष्णकटिबंधीय क्षेत्र में, जबकि इसके उत्तर का भाग उपोष्णकटिबंधीय अक्षांशों में आता है।