Previous Year Question
लैक्टोमीटर निम्नलिखित में से किस सिद्धांत/नियम पर कार्य करता है?
A.
पास्कल का सिद्धांत
B.
न्यूटन का श्यानता का नियम
C.
बर्नौली का सिद्धांत
D.
आर्किमिडीज का सिद्धांत
Correct Answer: D
Detailed Solution
लैक्टोमीटर (Lactometer) दूध के सापेक्ष घनत्व को मापने के लिए प्रयोग किया जाने वाला उपकरण है और यह आर्किमिडीज के सिद्धांत पर कार्य करता है। NCERT भी स्पष्ट रूप से बताता है कि lactometer Archimedes' Principle पर कार्य करता है।
आर्किमिडीज के सिद्धांत के अनुसार किसी द्रव में पूर्णतः या आंशिक रूप से डुबोए गए पिंड पर ऊपर की ओर लगने वाला उत्प्लावन बल, उसके द्वारा विस्थापित द्रव के भार के बराबर होता है। लैक्टोमीटर दूध में कितना डूबता है, यह दूध के घनत्व पर निर्भर करता है।