UPSC · PRELIMS
विश्व का भूगोल
UPSC सिविल सेवा परीक्षा — विश्व भूगोल का पाठ्यक्रम
परीक्षा — संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा
प्रश्नपत्र — प्रारंभिक परीक्षा, सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र-I
विषय — भूगोल
खंड — विश्व का भूगोल
अध्याय 01 — विश्व मानचित्र एवं प्रमुख भौगोलिक सीमाएँ
महाद्वीपों और महासागरों की सापेक्ष स्थिति
भूमध्य रेखा, कर्क रेखा, मकर रेखा और प्रमुख मध्याह्न रेखा से गुजरने वाले देश
उत्तरी और दक्षिणी ध्रुववृत्त तथा उनके आसपास के क्षेत्र
यूरोप और एशिया की पारंपरिक भौगोलिक सीमा
स्थलरुद्ध देश, द्वीपीय देश और प्रमुख प्रायद्वीप
मानचित्र पर देशों, पड़ोसियों और साझा समुद्री सीमाओं की पहचान
अध्याय 02 — एशिया का क्षेत्रीय भूगोल
यूराल, कॉकसस, ज़ाग्रोस, हिंदूकुश, पामीर, तियान शान और हिमालय
तिब्बत, ईरान और अनातोलिया के पठार तथा पश्चिमी साइबेरियाई मैदान
गोबी, तकलामकान और अरब मरुस्थल
ओब, येनिसेई, लीना, यांग्त्सी, ह्वांग हो और मेकांग नदी तंत्र
सिंधु, गंगा–ब्रह्मपुत्र तथा दजला–फ़रात के सीमा-पार नदी बेसिन
बैकाल झील, कैस्पियन सागर और अराल सागर
पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी एशिया के प्रमुख द्वीप, प्रायद्वीप और नदी डेल्टा
पश्चिम एशिया के तेल–गैस क्षेत्र और पूर्वी एशिया के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र
अध्याय 03 — यूरोप का क्षेत्रीय भूगोल
आल्प्स, पिरेनीज़, कार्पेथियन, एपेनाइन और स्कैंडिनेवियाई पर्वत
उत्तर यूरोपीय मैदान और प्रमुख नदी घाटियाँ
राइन, डेन्यूब, वोल्गा और नीपर नदी तंत्र
आइबेरियाई, इतालवी, बाल्कन और स्कैंडिनेवियाई प्रायद्वीप
बाल्टिक, उत्तरी, भूमध्य और काला सागर तथा उनके तटीय देश
पश्चिमी यूरोप की समुद्री जलवायु और भूमध्यसागरीय कृषि क्षेत्र
रूर, राइन घाटी और पो घाटी के औद्योगिक एवं कृषि क्षेत्र
अध्याय 04 — अफ्रीका का क्षेत्रीय भूगोल
एटलस और ड्रेकेंसबर्ग पर्वत, इथियोपियाई उच्चभूमि और पूर्वी अफ्रीकी भ्रंश घाटी
सहारा, साहेल, नामीब और कालाहारी के भौगोलिक क्षेत्र
नील, कांगो, नाइजर, ज़ाम्बेज़ी और ऑरेंज नदी तंत्र
विक्टोरिया, टैंगानिका, मलावी और चाड झीलें
कांगो बेसिन के वर्षावन, सवाना और शुष्क क्षेत्र
हॉर्न ऑफ़ अफ्रीका, गिनी की खाड़ी और मेडागास्कर
उत्तरी अफ्रीका के तेल–गैस क्षेत्र और मध्य एवं दक्षिणी अफ्रीका की खनिज पट्टियाँ
अध्याय 05 — उत्तरी अमेरिका, मध्य अमेरिका एवं कैरिबियन
रॉकी, एपलाचियन और सिएरा माद्रे पर्वत
कैनेडियन शील्ड, ग्रेट प्लेन्स और महाद्वीप के आंतरिक मैदान
मिसिसिपी–मिसौरी, सेंट लॉरेंस, मैकेंज़ी और कोलोराडो नदी तंत्र
ग्रेट लेक्स, हडसन की खाड़ी और मेक्सिको की खाड़ी
अलास्का, ग्रीनलैंड और उत्तरी अमेरिका का आर्कटिक क्षेत्र
मध्य अमेरिकी स्थलडमरूमध्य, पनामा नहर और कैरिबियन द्वीप समूह
प्रेयरी, प्रमुख फसल पट्टियाँ और ग्रेट लेक्स के आसपास के औद्योगिक क्षेत्र
अध्याय 06 — दक्षिण अमेरिका का क्षेत्रीय भूगोल
एंडीज़ पर्वतमाला, अल्टीप्लानो तथा ब्राज़ील और गुयाना की उच्चभूमियाँ
अमेज़न, ओरिनोको और पराना–पराग्वे नदी बेसिन
अमेज़न वर्षावन, ल्यानोस, सेराडो और पम्पास
अटाकामा मरुस्थल, पैटागोनिया और टिएरा डेल फ़ुएगो
टिटिकाका झील और प्रमुख तटीय क्षेत्र
हम्बोल्ट धारा का पश्चिमी तट की जलवायु और मत्स्य पालन से संबंध
ताँबा, लौह अयस्क और लिथियम के प्रमुख क्षेत्र
अध्याय 07 — ऑस्ट्रेलिया, न्यूज़ीलैंड एवं ओशिआनिया
ऑस्ट्रेलिया का पश्चिमी पठार, मध्यवर्ती निम्नभूमि और ग्रेट डिवाइडिंग रेंज
मरे–डार्लिंग बेसिन और ग्रेट आर्टीज़ियन बेसिन
ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख मरुस्थल, घासभूमियाँ और तटीय क्षेत्र
ग्रेट बैरियर रीफ़, तस्मानिया और आसपास के समुद्री क्षेत्र
न्यूज़ीलैंड के उत्तर और दक्षिण द्वीप तथा दक्षिणी आल्प्स
मेलानेशिया, माइक्रोनेशिया और पोलिनेशिया के प्रमुख द्वीप समूह
ऑस्ट्रेलिया के खनिज क्षेत्र, कृषि पट्टियाँ और प्रमुख निर्यात बंदरगाह
अध्याय 08 — आर्कटिक, अंटार्कटिका एवं ध्रुवीय भूगोल
आर्कटिक महासागर, सीमावर्ती देश और प्रमुख द्वीप
ग्रीनलैंड की हिमचादर, आर्कटिक समुद्री बर्फ और स्थायी तुषारभूमि
उत्तरी समुद्री मार्ग और उत्तर-पश्चिमी मार्ग की मानचित्र स्थिति
अंटार्कटिका की हिमचादर, प्रमुख हिम शेल्फ़ और ट्रांसअंटार्कटिक पर्वत
दक्षिणी महासागर तथा रॉस और वेडेल सागर
ध्रुवीय अनुसंधान केंद्र, मैत्री और भारती की अवस्थिति
ध्रुवीय बर्फ में बदलाव और समुद्र-स्तर पर उसके प्रभाव
अध्याय 09 — महासागर, सागर, जलडमरूमध्य एवं नहरें
अटलांटिक, प्रशांत, हिंद, आर्कटिक और दक्षिणी महासागर
प्रमुख सीमांत सागर, खाड़ियाँ, उपसागर और उनसे जुड़े तटीय देश
जिब्राल्टर, बॉस्फोरस, डार्डानेल्स, होर्मुज़ और बाब-अल-मंदेब
मलक्का, सुंडा, लोम्बोक, बेरिंग और ताइवान जलडमरूमध्य
स्वेज़ और पनामा नहरें तथा उनके द्वारा जुड़े जल निकाय
केप ऑफ़ गुड होप, केप हॉर्न और ड्रेक पैसेज
प्रमुख समुद्री मार्ग और व्यापार की दृष्टि से महत्वपूर्ण संकरे मार्ग
अध्याय 10 — विश्व के संसाधन एवं आर्थिक क्षेत्र
कोयला, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस के प्रमुख वैश्विक क्षेत्र
लौह अयस्क, ताँबा, बॉक्साइट, लिथियम और दुर्लभ मृदा तत्वों के प्रमुख क्षेत्र
गेहूँ, चावल, मक्का और सोयाबीन की प्रमुख कृषि पट्टियाँ
कॉफ़ी, कोको, रबर और ताड़ तेल के प्रमुख उत्पादन क्षेत्र
उत्तर अटलांटिक, उत्तर प्रशांत और पेरू तट के प्रमुख मत्स्य क्षेत्र
यूरोप, उत्तरी अमेरिका और पूर्वी एशिया के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र
संसाधन क्षेत्र, उत्पादन केंद्र, प्रमुख बंदरगाह और व्यापार मार्गों के बीच संबंध
अध्याय 11 — वैश्विक पारिस्थितिक क्षेत्र एवं PYQ मानचित्र अभ्यास
अमेज़न, कांगो और दक्षिण-पूर्व एशिया के उष्णकटिबंधीय वर्षावन
प्रेयरी, पम्पास, स्टेपी, वेल्ड और ऑस्ट्रेलियाई डाउन्स
टैगा, टुंड्रा, सवाना और भूमध्यसागरीय वनस्पति के प्रमुख क्षेत्र
प्रमुख प्रवाल भित्तियाँ, मैंग्रोव क्षेत्र और तटीय आर्द्रभूमियाँ
अंतरराष्ट्रीय नदी घाटियाँ, सीमावर्ती झीलें और साझा सागर
PYQ में पूछे गए स्थानों को देश, महाद्वीप, नदी बेसिन या समुद्री क्षेत्र से जोड़ना
समसामयिक घटनाओं से जुड़े क्षेत्रों और जलमार्गों की मानचित्र पर पहचान
पाठ्यक्रम संबंधी टिप्पणी — यह JAGTIV का अध्यायवार अध्ययन और पिछले वर्षों के प्रश्नों (PYQ) के वर्गीकरण का ढाँचा है। UPSC Prelims के आधिकारिक पाठ्यक्रम में भारत और विश्व के भौतिक, सामाजिक और आर्थिक भूगोल का व्यापक दायरा दिया गया है। इस खंड का केंद्र विश्व के क्षेत्रों, संसाधनों और जलमार्गों की अवस्थिति है। स्थलरूप, जलवायु और महासागरीय धाराओं के सामान्य सिद्धांत भौतिक भूगोल में हैं।
Applicable Year: 2027-28