JAGTIV · Previous Year Questions

UPPSC

GENERAL SCIENCE · 2015

Previous Year Question

दन्त चिकित्सकों द्वारा रोगियों के दाँतों को देखने के लिए प्रयुक्त दर्पण है—

A.

उत्तल

B.

अवतल

C.

समतल

D.

उपर्युक्त में से कोई नहीं

Correct Answer: B

Detailed Solution

दन्त चिकित्सक को दाँत के छोटे हिस्से को बड़ा और सीधा देखकर cavity, crack अथवा अन्य abnormalities की जाँच करनी होती है।

जब किसी वस्तु को Concave Mirror के Pole और Focus के बीच, अर्थात उसकी focal length से कम दूरी पर रखा जाता है, तो उसका प्रतिबिम्ब—

आभासी (Virtual), सीधा (Erect) और आवर्धित (Magnified) बनता है।

दाँत को दर्पण के बहुत निकट रखने पर यही स्थिति प्राप्त होती है। इसलिए dentist को दाँत का enlarged image दिखाई देता है और छोटे details को देखना आसान हो जाता है।

Convex Mirror हमेशा virtual, erect लेकिन diminished image बनाता है, इसलिए magnification के लिए उपयुक्त नहीं है। Plane Mirror समान आकार का image बनाता है।

Continue practicing free PYQs with your JAGTIV account.