Previous Year Question
निम्न में से कौन फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य निर्धारण सम्बन्धी संस्तुति करता है?
भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद
नाबार्ड
कृषि लागत एवं कीमत आयोग
भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान
Correct Answer: C
Detailed Solution
भारत में विभिन्न कृषि फसलों के Minimum Support Price (MSP) के संबंध में केन्द्र सरकार को सिफारिश करने वाली संस्था CACP है। अंतिम MSP की घोषणा/निर्धारण भारत सरकार द्वारा CACP की सिफारिशों तथा संबंधित राज्यों और केंद्रीय मंत्रालयों के विचारों को ध्यान में रखकर किया जाता है।
CACP की स्थापना 1965 में Agricultural Prices Commission के नाम से की गई थी। बाद में 1985 में इसका नाम बदलकर Commission for Agricultural Costs and Prices कर दिया गया।
MSP की सिफारिश करते समय CACP केवल उत्पादन लागत नहीं देखता, बल्कि कुल demand-supply स्थिति, domestic और international prices, inter-crop price parity, agriculture और non-agriculture sectors के terms of trade, अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभाव तथा land और water जैसे resources के उचित उपयोग को भी ध्यान में रखता है।
वर्तमान व्यवस्था में सरकार 22 mandated agricultural crops के MSP, CACP की सिफारिशों के आधार पर तय करती है। इसके अतिरिक्त sugarcane के लिए Fair and Remunerative Price (FRP) भी CACP की सिफारिशों के आधार पर निर्धारित किया जाता है।
CACP → MSP की सिफारिश करता है
भारत सरकार → MSP को अंतिम रूप देकर घोषित करती है