Previous Year Question
सितम्बर 2012 के अन्त में भारत ने सफलतापूर्वक अपने सर्वाधिक भार वाले संचार उपग्रह का प्रक्षेपण किया, जिसका नाम है—
OCEANSAT (IRS-P4)
LANDSAT-10
GSAT-10
SPOT
Correct Answer: C
Detailed Solution
भारत के उन्नत संचार उपग्रह GSAT-10 का सफल प्रक्षेपण 29 सितम्बर 2012 को किया गया था। इसका lift-off mass लगभग 3,400 kg था और उस समय यह ISRO द्वारा निर्मित सबसे भारी भारतीय उपग्रह था।
GSAT-10 को भारत से नहीं, बल्कि Kourou, French Guiana से यूरोपीय Ariane-5 VA-209 launch vehicle द्वारा प्रक्षेपित किया गया था।
9 September 2012 → PSLV-C21 → ISRO का 100वाँ mission
29 September 2012 → GSAT-10 → ISRO का 101वाँ space mission
GSAT-10 में communication services के लिए Normal C-band, Extended C-band और Ku-band transponders लगाए गए थे। इसके अतिरिक्त इसमें GAGAN (GPS Aided GEO Augmented Navigation) payload भी था, जो L1 और L5 bands में कार्य करता था।
GSAT-10, GSAT-8 के बाद GAGAN payload ले जाने वाला दूसरा satellite था। इसका निर्धारित mission life लगभग 15 वर्ष था और इसे geostationary orbit में 83° East longitude पर स्थापित किया गया।
अन्य विकल्पों में OCEANSAT (IRS-P4) Earth/ ocean observation से संबंधित था, जबकि SPOT French Earth-observation satellite series है।