Previous Year Question
“प्रोजेक्ट एरो” का संबंध निम्नलिखित में से किसके आधुनिकीकरण से है?
हवाई अड्डे
डाकघर
सड़क परिवहन
रेलमार्ग
Correct Answer: B
Detailed Solution
Project Arrow भारत सरकार के Department of Posts की डाकघरों के आधुनिकीकरण से संबंधित पहल थी। इसे 2008 में प्रारम्भ किया गया था।
इस परियोजना का उद्देश्य केवल डाकघरों की इमारतों का सौन्दर्यीकरण करना नहीं था, बल्कि Post Office की core operations और customer experience दोनों में सुधार करना था।
इसके दो प्रमुख आयाम थे—
Core Operations: Mail delivery, remittances, Postal Savings जैसी प्रमुख सेवाओं की गुणवत्ता, दक्षता और समयबद्धता में सुधार करना।
Look and Feel: डाकघरों के बाहरी और आंतरिक स्वरूप, signage, public hall तथा ग्राहकों और कर्मचारियों के लिए कार्य वातावरण को बेहतर बनाना।
इसके साथ IT-enabled services, secure connectivity, faster counter transactions और better service delivery पर भी जोर दिया गया। परियोजना पहले 50 Post Offices में proof-of-concept के रूप में लागू की गई और बाद में चरणबद्ध तरीके से इसका विस्तार किया गया।
महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि Project Arrow ने 2008-09 के लिए Prime Minister’s Award for Excellence in Public Administration भी प्राप्त किया था।