Previous Year Question
निम्नलिखित में से किस एक देश के पास अपना उपग्रह नौवहन तंत्र है?
ऑस्ट्रेलिया
कनाडा
इज़राइल
जापान
Correct Answer: D
Detailed Solution
जापान के अपने उपग्रह नौवहन तंत्र का नाम Quasi-Zenith Satellite System (QZSS) है। इसे Michibiki भी कहा जाता है।
QZSS मुख्यतः quasi-zenith orbits में स्थित उपग्रहों से बना जापानी satellite positioning system है। इसकी कक्षाएँ इस प्रकार निर्धारित की गई हैं कि जापान के ऊपर कम-से-कम एक उपग्रह लंबे समय तक आकाश में ऊँचाई पर दिखाई दे सके।
QZSS अमेरिका के Global Positioning System (GPS) का स्थान नहीं लेता, बल्कि उसके साथ एकीकृत होकर कार्य करता है। यह विशेष रूप से ऊँची इमारतों वाले नगरीय क्षेत्रों और पर्वतीय क्षेत्रों में उपलब्ध उपग्रह signals की संख्या बढ़ाकर positioning को अधिक स्थिर और सटीक बनाता है।
ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और इज़राइल के पास प्रश्न के संदर्भ में जापान के QZSS जैसा अपना satellite navigation system नहीं है।