Previous Year Question
हाल ही में, प्रधान मंत्री ने वेरावल में सोमनाथ मंदिर के निकट नए सर्किट हाउस का उद्घाटन किया। सोमनाथ मंदिर के बारे में निम्नलिखित कथनों में कौन-से सही हैं?
सोमनाथ मंदिर ज्योतिर्लिंग देव-मंदिरों में से एक है।
अल-बरूनी ने सोमनाथ मंदिर का वर्णन किया है।
सोमनाथ मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा (आज के मंदिर की स्थापना) राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन द्वारा की गई थी।
नीचे दिए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिए :
Correct Answer: A
Detailed Solution
कथन 1 सही है। सोमनाथ मंदिर गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में वेरावल के निकट प्रभास पाटन में समुद्र तट पर स्थित है। इसे भारत के बारह आदि ज्योतिर्लिंगों में प्रथम माना जाता है।
कथन 2 सही है। फ़ारसी विद्वान अल-बरूनी ने सोमनाथ मंदिर का विस्तृत वर्णन किया था। उनका विवरण मध्यकालीन सोमनाथ के इतिहास का एक महत्त्वपूर्ण साहित्यिक स्रोत है।
कथन 3 गलत है। वर्तमान सोमनाथ मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा 11 मई, 1951 को भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने की थी, न कि राष्ट्रपति एस. राधाकृष्णन ने। इससे पहले सरदार वल्लभभाई पटेल ने 13 नवंबर, 1947 को मंदिर के भग्नावशेषों का निरीक्षण करने के बाद इसके पुनर्निर्माण का संकल्प लिया था। वर्तमान मंदिर का निर्माण कैलाश महामेरु प्रसाद स्थापत्य शैली में हुआ है।