JAGTIV · Previous Year Questions

UPSC

HISTORY · 2023

Previous Year Question

भारतीय इतिहास के संदर्भ में, अलेक्जेंडर री, ए. एच. लॉन्गहर्स्ट, रॉबर्ट सीवेल, जेम्स बर्गेस और वाल्टर इलियट किससे संबंधित थे?

A.
पुरातात्त्विक उत्खनन
B.
औपनिवेशिक भारत में अंग्रेजी प्रेस की स्थापना
C.
रियासतों में चर्चों की स्थापना
D.
औपनिवेशिक भारत में रेलवे का निर्माण

Correct Answer: A

Detailed Solution

उपर्युक्त सभी व्यक्तियों का संबंध भारत में पुरातात्त्विक सर्वेक्षण, उत्खनन और प्राचीन अवशेषों के अध्ययन से था।

अलेक्जेंडर री (Alexander Rea) Archaeological Survey of India के Southern Circle से जुड़े प्रमुख पुरातत्वविद् थे। ASI Chennai Circle के आधिकारिक इतिहास के अनुसार, वे 1902 में Southern Circle के प्रथम Superintendent बने। उनके बाद ए. एच. लॉन्गहर्स्ट भीइस Circle का नेतृत्व करने वाले प्रमुख पुरातत्वविदों में रहे।


रॉबर्ट सीवेल (Robert Sewell) ने अमरावती स्तूप पर पुरातात्त्विक कार्य किया। British Museum के अभिलेख उन्हें 1877 में Amaravati Stupa की खुदाई करने वाले पुरातत्वविदों में से एक बतलाते हैं। ASI Chennai की प्रकाशन सूची में उनकी कृति The Antiquarian Remains in the Presidency of Madras भी दर्ज है।


जेम्स बर्गेस (James Burgess) 1874 में Western India के Archaeological Surveyor and Reporter तथा 1881 में Southern
India के Archaeological Surveyor बने।बाद में 1886 में Archaeological Survey of India के Director-General बने।


वाल्टर इलियट (Walter Elliot) का अमरावती स्तूप से सीधा पुरातात्त्विक संबंध था। British Museum में संरक्षित अनेक अमरावती शिल्पों के provenance records उन्हें 1845 में Walter Elliot द्वारा excavated बताते हैं।


इसलिए इन सभी नामों को जोड़ने वाली समान कड़ी पुरातात्त्विक उत्खनन एवं पुरातात्त्विक अध्ययन है।

Continue practicing free PYQs with your JAGTIV account.