Previous Year Question
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 343 किसके बारे में है?
Correct Answer: B
Detailed Solution
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 343 संघ की राजभाषा (Official Language of the Union) से संबंधित है। यह संविधान के भाग XVII — राजभाषा, अध्याय I में दिया गया है।
अनुच्छेद 343(1) के अनुसार संघ की राजभाषा देवनागरी लिपि में हिंदी होगी। संघ के राजकीय प्रयोजनों के लिए प्रयोग किए जाने वाले अंकों का रूप भारतीय अंकों का अंतरराष्ट्रीय रूप होगा।
अनुच्छेद 343(2) में संविधान लागू होने के बाद प्रारंभिक 15 वर्षों तक अंग्रेजी के प्रयोग को जारी रखने की व्यवस्था की गई थी। इसके अतिरिक्त अनुच्छेद 343(3) संसद को यह शक्ति देता है कि वह कानून द्वारा इस अवधि के बाद भी निर्धारित राजकीय प्रयोजनों के लिए अंग्रेजी के प्रयोग का प्रावधान करसके।
इसी संवैधानिक शक्ति के आधार पर राजभाषा अधिनियम, 1963 की धारा 3 के अंतर्गत संघ के राजकीय प्रयोजनों और संसद के कार्य में हिंदी के अतिरिक्त अंग्रेजी का प्रयोग भी जारी रखा गया है।
महत्वपूर्ण तथ्य: संविधान हिंदी को भारत की “राष्ट्रभाषा” घोषित नहीं करता। अनुच्छेद 343 में प्रयुक्त संवैधानिक शब्द “संघ की राजभाषा” है। इसलिए “हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा है” और “हिंदी संघ की राजभाषा है”—इन दोनों कथनों में अंतर समझना आवश्यक है।