Previous Year Question
भारत के संविधान के अनुसार लोक सभा के सदस्यों की अधिकतम संख्या क्या है?
Correct Answer: A
Detailed Solution
संविधान के अनुच्छेद 81(1) के अनुसार लोकसभा में—
राज्यों से अधिकतम 530 सदस्य, तथा
केंद्रशासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करने के लिए अधिकतम 20 सदस्य
हो सकते हैं। इसलिएअधिकतम संख्या:
530 + 20 = 550 सदस्य।
पुरानी पुस्तकों में 552 इसलिए मिलता है क्योंकि अनुच्छेद 331 के अंतर्गत राष्ट्रपति को एंग्लो-इंडियन समुदाय के अधिकतम 2 सदस्यों को नामित करने का प्रावधान था। इस प्रकार पहले गणना 530 + 20 + 2 = 552 की जाती थी।
लेकिन 104वें संविधान संशोधन अधिनियम, 2019, जो 25 जनवरी 2020 से प्रभावी हुआ, ने अनुच्छेद 334 में अनुसूचित जाति/जनजाति के आरक्षण को आगे बढ़ाया, लेकिन एंग्लो-इंडियन समुदाय के नामांकन को आगे नहीं बढ़ाया। अनुच्छेद 334(b) के अंतर्गत यह विशेष प्रतिनिधित्व संविधान के प्रारंभ से 70 वर्ष पूरे होने पर समाप्त हो गया।