Previous Year Question
भारतीय संविधान का कौन-सा अनुच्छेद मुख्यमंत्री के कर्तव्यों को परिभाषित करता है?
Correct Answer: D
Detailed Solution
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 167 राज्य के मुख्यमंत्री के उन कर्तव्यों से संबंधित है जो राज्यपाल को सूचना उपलब्ध कराने और मंत्रिपरिषद के निर्णयों से अवगत कराने से जुड़े हैं। संविधान केआधिकारिक पाठ में अनुच्छेद 167 का शीर्षक भी “Duties of Chief Minister as respects the furnishing of information to Governor, etc.” है।
अनुच्छेद 167 के अनुसार मुख्यमंत्री के तीन प्रमुख संवैधानिक कर्तव्य हैं—
राज्य के प्रशासन तथा प्रस्तावित कानूनों से संबंधित मंत्रिपरिषद के सभी निर्णयों की जानकारी राज्यपाल को देना।
राज्यपाल द्वारा माँगे जाने पर राज्य प्रशासन और विधायी प्रस्तावों से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराना।
यदि राज्यपाल अपेक्षा करे, तो किसी मंत्री द्वारा निर्णय किए गए ऐसे विषय को मंत्रिपरिषद के विचार के लिए प्रस्तुत करना, जिस पर मंत्रिपरिषद ने पहले विचार नहीं किया हो।
अन्य विकल्पों में अनुच्छेद 162 राज्य की कार्यपालिका शक्ति की सीमा, अनुच्छेद 165 राज्य के महाधिवक्ता (Advocate-General) तथा अनुच्छेद 170 राज्य विधानसभाओं की संरचना से संबंधित है।