Previous Year Question
निम्नलिखित में से कौन-सा हरित क्रांति की रणनीति का हिस्सा था?
Correct Answer: D
Detailed Solution
हरितक्रांति (Green Revolution) किसी एक तकनीक पर आधारित नहीं थी, बल्कि कृषि आदानों के एक संयुक्त पैकेज पर आधारित रणनीति थी। इसके प्रमुख घटकों में उच्च उपज देने वाली किस्मों के बीज (HYV Seeds), सुनिश्चित सिंचाई, रासायनिक उर्वरक तथा कीटनाशक/पीड़कनाशी शामिल थे। NCERT के अनुसार हरितक्रांति से खाद्यान्न उत्पादन में बड़ी वृद्धि हुई और इसका प्रमुख आधार विशेष रूप से गेहूँ तथा चावल के लिए HYV seeds का उपयोग था।
HYV बीजों की अधिक उत्पादन क्षमता का लाभ तभी प्राप्त किया जा सकता था जब उन्हें उचित मात्रा में उर्वरक और कीटनाशक तथा नियमित जल आपूर्ति/सिंचाई उपलब्ध हो। NCERT स्पष्ट करता है कि HYV technology के लिए fertiliser और pesticide की सही मात्रा के साथ reliable irrigation आवश्यक थी। इसी संयुक्त प्रयोग को हरित क्रांति की package technology कहा जाता है।
इसलिए केवल HYV बीज लगाना ही हरित क्रांति की पूरी रणनीति नहीं थी। HYV Seeds + Irrigation + Fertilisers + Pesticides एक-दूसरे के पूरक घटक थे और इनके संयुक्त उपयोग से कृषि उत्पादकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।