Previous Year Question
निम्नलिखित में से कौन सा 1991 में नई आर्थिक नीति (एनईपी) के तहत संरचनात्मक समायोजन कार्यक्रमों का हिस्सा नहीं था?
Correct Answer: C
Detailed Solution
1991 की नई आर्थिक नीति के उपायों को समझने के लिए Stabilisation Measures और Structural Reform Measures के बीच अंतर महत्वपूर्ण है। NCERT के अनुसार Stabilisation Measures अल्पकालिक उपाय थे, जिनका उद्देश्य भुगतान संतुलन (Balance of Payments) में उत्पन्न कमजोरियों को सुधारना, पर्याप्त विदेशी मुद्रा भंडार बनाए रखना और मुद्रास्फीति को नियंत्रित करना था। इसलिए भुगतान संतुलन का समायोजन संरचनात्मक सुधार नहीं, बल्कि स्थिरीकरण उपाय से संबंधित था।
इसके विपरीत, Structural Reform Measures दीर्घकालिकउपाय थे, जिनका उद्देश्य अर्थव्यवस्था की दक्षता बढ़ाना, विभिन्न क्षेत्रों की कठोरताओं औरप्रतिबंधों को हटाना तथाभारतीय अर्थव्यवस्था की अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाना था। NCERT 1991 के व्यापक सुधारों के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र, वित्तीय क्षेत्र, कर सुधार, विदेशी मुद्रा बाजार तथा व्यापार और निवेश नीति जैसे क्षेत्रों में किए गए परिवर्तनों का उल्लेख करता है।
यह distinction परीक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है: Balance of Payments correction = Stabilisation, जबकि industrial deregulation, tax reforms और अन्य दीर्घकालिक institutional reforms = Structural Reforms। राजकोषीय नीति में सुधार व्यापक 1991 reform programme का हिस्सा था; हालांकि तत्काल fiscal deficit correction में stabilisation का तत्व भी मौजूद था। 1991 के आधिकारिक Budget Speech में fiscal correction को तत्काल संकट से निपटने की प्रमुख आवश्यकता बताया गया था।